Posts

Showing posts from January 26, 2016

फरहान का प्यार

Image
  फरहान का प्यार चाय की टपरी। चार पांच कुर्सिया। एक  मेज़। दो लड़के २४ -२५ साल के चाय लिए हुए आते है। सलीम : ( आह की आवाज़ के साथ कुर्सी पर आराम करने की स्टाइल में बैठते हुए) हाँ भाई अब बता अपनी स्टोरी। लड़की का क्या नाम बता रहा था तू ? फरहान : मीता। सलीम : मीता। वो Social Enterpreneurship वाली ? (थोड़ी ऊँची आवाज़ में ) वाह भाई की choice तो गजब है।  फरहान : (हसते हुए ) हाँ लड़की ठीक है। सलीम : तो कब से चल रहा है अपने हीरो का प्यार का चक्कर ? फरहान : बस दो महीनों से। सलीम : (चौंकते हुए ) दो महीनो से और हमें हवा भी नहीं लगने दी।  फरहान : अरे नहीं ! सोचा जब बात पूरी बन जाए तब ही बताऊ। ये बात सबसे पहले तुझे ही बता रहा हूँ अभी किसी को नहीं पता ये बात।  सलीम: रहने दे साले। प्यार के आते ही हम तो पराये हो गए। आजकल तो हम तेरे दर्शन को भी तरसते है।  फरहान : अरे नहीं। (हलकी मुस्कराहट के साथ ) कोई प्यार वियार नहीं है। सलीम : (बात काटते हुए ) आए हाय। चेहरा तो देखो देखो जनाब का। अरे भैया ख़ुशी की लाली टपक रही है आपके चेहरे से।  फरहान : (हंसी को रोकने के अंदाज़ में नीचे देखते हुए