Posts

Showing posts from 2015

मोहन का intellectuals की दुनिया में प्रवेश

मोहन का intellectuals की दुनिया में प्रवेश मोहन लाल को कॉलेज में दाखिल हुए आज पूरा एक महिना हो चूका है। वो घर से पहली बार इतनी दूर अनजान लोगों के बीच में रह रहा है। अभी तक की जिन्दगी में वह अपने गावं के अलावा केवल अपनी नानी के गावं और अपनी बुआ जी के कसबे तक ही सीमित था। परन्तु पिछले एक महीने में अनजान लोगों के बीच में रहकर मोहन को एक और दुनिया का अनुभव हुआ जो भावनाओं के अलावा भी बहुत सारी चीजों से सम्बन्ध रखती है। मोहन की शर्मीली प्रवर्ती के कारण ज्यादा लोगों से गुफ्तगू नहीं हो पाई है। वो अभी अपनी कक्षा के चार पांच सहपाठियों से तथा हॉस्टल के कुछ साथियों से ही घुल मिल पाया है। मोहन के लिए कॉलेज का वातावरण गावं के वातावरण से बिल्कुल विपरीत है। जहाँ उसके गावं में लोग सुबह- सुबह उठकर खेतों में टेहली मारने जाते है तथा मुहं में नीम की दातुल चबाये हुए अक्सर लोकल राजनीती में हो रही उठक-पठक की चर्चा में व्यस्त नजर आतें है। तो वही कॉलेज के बच्चों की शुरुआत सुबह सुबह ब्रश करते हुए अखबार पढने से होती है। हॉस्टल में बच्चें सुबह वार्तालाप की बजाय बाथरूम के लिए दौड-धुप मचाये फिरते है। हाँ ये भी ह

सुनीति से कुल्टा तक का सफर

Image
मेरे खुद के चाचा के लड़के ने मुझसे कॉलेज के बाद मिलने के लिए कहा। जब मैंने पुछा क्या बात है तो उसने कहा कि मिलकर बाद में बताऊंगा। जब मैं कॉलेज के बाद उससे मिलने गयी तो वो मुझे सिनेमा दिखाने की बातें करने लगा। कहने लगा सनी देओल की नयी फिल्म आई है। मुझे भी कहाँ होश था , सोचा अगर इतना कह रहा है तो एक फिल्म जाने में क्या हर्ज है आखिर अपने चाचा का ही तो लड़का है। फिल्म जाने लगे तो कॉलेज से निकलते वक़्त उसके कुछ दोस्तों ने तरह-तरह की आवाज़ें निकली। शायद वो आवाजें मुझे सावधान करने के लिए थी। मगर मैं भी वक़्त की मारी कुछ नहीं समझी और फिल्म के लिए चली गई। हमने अच्छे से पूरी फिल्म देखी और घर वापस आ गए। अगले कुछ दिन तक सब कुछ नार्मल रहा। हाँ उसके हमारे घर के चक्कर कुछ ज्यादा ही बढ़ गए थे। वो मेरी माँ के कामों में चाहत से ज्यादा ही मदद करने लगा था। लेकिन मुझे इसके पीछे उसके मंसूबे मालूम नहीं थे। एक दिन जब मैं खेत में गयी  तो पता नहीं वो कहाँ से वहां पर आ टपका। उसने मुझसे कहा कि मुझे बहुत प्यार करता है और वो मेरे बिना नहीं रह सकता। मैंने उसे समझाया कि पागल मत बन , हम भाई बहन है। इसके अलावा हमारा

पारो और चाय - अध्याय ५

पारो और चाय - अध्याय ५ आज पारो और सलीम दोनों एक साथ अन्ना की टपरी पर पहुँचते है। जिससे दोनों सरप्राइज हो जाते है। सलीम: अरे हीरोइन! आज एकदम वक़्त पर अ ? लगता है  हमारे साथ रह कर सुधर गयी है आप। पारो: ओ ! गाय की औलाद। मैं हमेशा तुझसे पहले आती थी, तू एक बार पहले आ गया था तो ज्यादा उछल मत। समझा ! सलीम: आए हाए ! गुस्सा तो देखो मैडम जी का। अरे मजाक भी नहीं कर सकते।अपना ये गुस्सा ना अपने बॉयफ्रेंड के लिए बचा कर रखा कर। हम किसी की नहीं सुनते हां। पारो: अच्छा ! दूँ क्या एक, कान के नीचे ? चल ये चाय पकड़ और चल। सलीम: ओये यारा वायलेंट मत हो, देख कैसे हाथ कांप रहे है। (धीरे से ) यार यहाँ तो अपनी बात भी नहीं रख सकते। पारो: हाँ ठीक है.. ठीक है.. ले चाय ले कर चल। दोनों चाय रख कर बैठते है . पारो दोनो की सिगरेट जलाती है। सलीम: और तेरा हीरो कैसा है ? पारो: अच्छा है। आजकल ज्यादा बात नहीं हो रही। सलीम: क्यों ? पारो : यार काम ही इतना है। वो भी दिन भर ऑफिस में बिजी रहता है। और मेरा तो तू जानता ही है। सलीम: अच्छा, अब समझा। मतलब आकाश तुझे दिन में फ़ोन या मैसेज नहीं कर पा रहा होगा। पर कोई

पारो और चाय -- अध्याय -४

तीन दिन के लम्बे वीकेंड के बाद आज ऑफिस में अफरा तफरी मची हुई है। ईद की मुबारकें और DJ के शोर ने इतना काम पैदा कर दिया की दिन भर हाथ में कागज लिए बॉस के चारो तरफ दौड़ना पड़ रहा है। फिर भी ये काम कम्भख्त कम होने का नाम नहीं ले रहा। आज तो भईया फेसबुक चेक करने का मौका भी नहीं मिला। व्हाट्सप्प को छुए तो लगता है जमाना हो गया। खैर छोड़िये सलीम तो इन सब बातों को भुलाकर घडी की तरफ देखते हुए अन्ना की टपरी पर दौड़ पड़ता है।  वही पारो बेचारी अपने कामो में फसी हुई है। उसे अपने बॉस को मेल करना है। फाइल बड़ी होने के कारण अपलोड होने में टाइम ले रही है। पहले से लेट कही और लेट ना हो जाए ये सोचकर पारो अपना मेल अपनी दोस्त को बताती हुई चाय के लिए निकल पड़ती है। अन्ना की टपरी पर सलीम आज पहले से बैठे है और आज किसी कन्या के साथ गपशप में वयस्त है। पारो उसे देखती है और चहकती हुई अन्ना से सिगरेट और चाय लेती है। सलीम थोड़ी दुरी होने के कारन शायद पारो को अनदेखा करने की कोशिश करता है। पारो एक हाथ में चाय और दूसरे में सिगरेट पकडे हुए सलीम के पास खड़ी लड़की को जोर से हेलो बोलती है। और चाय रखकर बैठते हुए सलीम के हाथ से लाइटर

बॉम्बे हाई कोर्ट के दलित मज़दूरों की व्यथा-

बॉम्बे हाई कोर्ट के दलित मज़दूरों की व्यथा- बॉम्बे हाई कोर्ट में ६० से अधिक दलित मज़दूर रोजाना साफ़ सफाई का काम करते है। हर जगह की तरह हाई कोर्ट का साफ़ सफाई का काम भी रोजाना नियमित रूप से चलता है परन्तु यहाँ काम करने वाले लोगो का भविष्य केवल एक या दो साल के लिए टिका होता है। मतलब यू की इन लोगो को ठेकेदारो के अन्तर्गत काम करना होता है तथा ठेकेदारो के बदली होने के साथ साथ इन सफाई मज़दूरों को भी निकाल दिया जाता है। एक अत्यावशयक तथा नियमित रूप से होने वाले काम के कारण सफाईं के काम में कॉन्ट्रैक्ट मज़दूरों को रखना गैरकानूनी है। परन्तु हाई कोर्ट ने सब कानूनो की धज्जिया उड़ाते हुए मज़दूरों को अस्थाई तौर पर रखा हुआ है। केवल इतना ही नहीं ये सभी मज़दूर नौकरी से कम से कम मिलने वाली सुविधाओ से भी वंचित है। कॉन्ट्रैक्ट मज़दूरों को नियमानुसार मिलने वाली आधी सुविधाये भी इन्हे नहीं मिलती। बाकि सब सुविधाये पाना तो इनके लिए चाँद पर जाने के बराबर है। महिला कामगारों को जहाँ मासिक वेतन ५७०० रुपया मिलता है वही पुरुष कामगारों को ६२०० रुपया मिलता है। उच्चतम न्यायालय के अनुसार महिला तथा पुरुष दोनों को सामान काम के

खूनी उम्मीद

उसने पूछा - भगवान है ? मैंने कहा - नहीं। उसने कहा - अरे पगले ! उसके बिना इतनी बड़ी दुनिया कैसे चलती? मन ने कहा - उसकी दुनिया कहाँ चली जो कल माँ के हाथों में दम तोड़ गया। और वही आज कोई हजारों लाशों पर कागज के टुकड़ो के सहारे जी गया। उसके दिमाग ने कहा - कुछ समझ नहीं आया। अजी उनकी गर्दन ने तो हमको पागल ही करार दे दिया शायद उसी बाजार की तरह जहाँ सच कुरान, गीता, और बाइबिल की तर्ज पर बड़बड़ाती जबानो के हाथों बिक गया। यकीन मत मानिये क्योंकि इसी यकीन पर एक और शख्श पहचान बना गया शायद वो भी बाकी की तरह उम्मीद की सलाखों पर चढ़ गया। सलीम हिंदुस्तानी आज उम्मीद इतनी जिंदादिल कहाँ? कही कोई उसके सहारे पुण्य पा गया तो कही जिहाद तो वही आज फिर से कही धरती माँ का सीना खून से भर गया। सलीम हिंदुस्तानी 

पारो और चाय - अध्याय ३

अन्ना की टपरी पर दस्तक देते ही सामने खड़ी पारो जोर से सलीम को गले लगा लेती है ये कहती हुई -आज मैं बहुत खुश हूँ सलीम। सच में बहुत खुश। सलीम बस कन्धा बना खड़ा रहता है। फिर पारो उसके दोनों कंधो को पकड़कर सलीम की तरफ देखते हुए कहती है -I Love Akash. You know yesterday he came to my house with chocolates, cake and roses. That was a such a great surprise yaar. I was very happy. मैं सातवें आसमान पर हूँ। सलीम: पर मुझे तो तू यही दिख रही है। पारो: हाहाहा। मजाक मत उड़ा मेरा। चल अाजा चाय पीते है। सलीम : नहीं यार, आज चाय पीने का मन नहीं है। बस सिगरेट पीऊंगा। पारो: ओये क्यों? चल पीले पीले। यार अन्ना की चाय भी ना एक पल के लिए बस.... सब कुछ भुला देती है। सलीम: सच में? फिर तो तेरे को ये भी याद नहीं होगा की मैं कौन हूँ? आकाश तो याद रहता है ना या उसे भी भूल जाती है। पारो: हरामी, साले। बस कर। जब देखो तब बकवास चालू कर देता है। सलीम: हाँ भई, हमारी बातें तो बकवास ही लगेगी और आकाश की बातें तो कोयल की सी बोली। पारो: मार खाएगा या अपने आप चुप होगा। सलीम : अच्छा चल ये बता, आकाश इतनी सारी चीज़े लाय

पारो और चाय - अध्याय २

आज पारो तोड़ा जल्दी आ जाती है जिससे सलीम की चाय और सिगरेट तैयार रहती है। पर पारो आज सिगरेट का पफ जल्दी जल्दी मारते हुए इधर कुछ ज्यादा ही देख रही है। सलीम साहब से ये सब देखकर कहा रुका जाता। ये सब देखकर बैठते हुए तुरंत बोले - सलीम: क्या बात है? आज महारानी जी का नाक थोड़ा चढ़ा हुआ लगता है। तबियत कुछ ठीक नहीं है? पारो: यार ये लड़के सब एक से क्यों होते है? सलीम अपनी तरफ भौचक्की निगाहों से देखता है और कुछ अंतराल के बाद कहता है। सलीम: क्यों आकाश ने कुछ कह दिया क्या? पारो: नहीं! समस्या तो यही है। वो कुछ कहता ही तो नहीं। देख, आज मेरा जन्मदिन है और उसने मुझे अभी तक फोन नहीं किया है। कोई किसी का जन्मदिन कैसे भूल सकता है यार। सलीम: अरे! आज तेरा जन्मदिन है ? हैप्पी बर्थडे यार ! जन्मदिन मुबारक हो। पर कम से कम आज तो छुट्टी ले लेती। पारो: कहा यार। इतना काम पड़ा है। कौन करता फिर? सलीम: अच्छा अब ये सब छोड़। ये बता क्या गिफ्ट लेगी अपने जन्मदिन पर ? पारो: नहीं मुझे कोई गिफ्ट विफ्ट नहीं चाहिए। सलीम: ऐसे कैसे हो सकता है। बोल तुझे क्या चाहिए ? अच्छा चल ये बता बर्थडे पार्टी के लिए कहा चलना है?

पारो और चाय

Image
सिगरेट और चाय अनजान से अनजान इंसानों में भी एक छोटा सा रिश्ता बना देती है और ये रिश्ता चाहे कितना छोटा क्यों ना हो पर जिंदगी से हसीन यादें जोड़ देता है।  सलीम का भी ऐसा ही रिश्ता बना पारो से जब वो नौकरी की वयस्त रसहीन जिंदगी को हल्का बनाने के लिए दोपहर तीन बजे रोजाना अन्ना की टपरी पर आया करता। दोंनो चाय की चुस्की और सिगरेट के कश के साथ अपने बॉस की रोजाना अजीब किस्म की बुराईयाँ गिनाते तो अक्सर अपने निजी रिश्तों को भी चाय के नशे के कारण एक दूसरे के सामने बखेर देते।                             अध्याय -१ आज पारो अपनी रूममेट का अध्याय चालू करती है। पारो: यार मेरी रूममेट भी ना रोजाना अपने बॉयफ्रेंड पर गुस्सा करती रहती है। अगर वो एक दिन भी फोन ना करे ना तो बेचारे को अगले दिन सो सो मन (४० किलो) की गालियां खानी पड़ती है। सलीम: हर किसी लड़के के नसीब में ये ही तो लिखा है। हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ यही करती है। पारो: ओए! मैं ऐसा बिलकुल भी नहीं करती। मैंने आकाश पर आजतक कोई जबरदस्ती नहीं की। उल्टा वो मुझे फोन कर-कर परेशान करता रहता है।  पता है... उसकी टूथब्रश तक मैं लाती

दोस्ती, सपने और एक टूटी फूटी सड़क

दोस्ती, सपने और एक टूटी फूटी सड़क एक टूटी फूटी सड़क पर दो साइकिलें धीरे धीरे चल रही है। जिनमे एक साईकिल रह रह कर चर -2 की आवाज़ निकालती है। और उन साइकिलों पर बैठे महानुभव लोग एक बेहद ही पेचीदा विषय 'सपने' पर बहस करने लगे जिससे साइकिलों की गति और धीमी पड़ गयी। दोनों दोस्तों ने सपने 'विषय' को अलग अलग अंदाज़ से पेश किया - सलीम - यार! कुछ बड़ा करने का मन है। बहुत बड़ा! देखना एक दिन तेरा ये दोस्त बड़ा आदमी बनेगा। आकाश: अरे! बस कर। यहाँ दसवी कैसे पास हो इसका ठिकाना नहीं है और एक ये भाईसाहब है जो बड़े बनेंगे। कल अगर मैं तुझे गणित की परीक्षा में नक़ल नहीं कराता तो जीरो तो पाता ही साथ में उस लकड़भग्गे (मास्टर का प्यारा नाम) से डंडे भी खाने पड़ते। सलीम: हाहाहा। आकाश तू कमाल का आदमी है यार। गणित की परीक्षा और तू... बस जिंदगी भर चिपके रहना इस गणित से।एक दिन मास्टर जीईईईई तो बन ही जाएगा। गहरे खड्डे की वजह से सलीम की साईकिल जरा लड़खड़ा गयी। इस पर आकाश की हंसी छूटती है। आकाश: हाहा। देखो जी बड़ा आदमी। अरे दिन में सपने देखते चलेगा तो यही हाल होगा। देख सलीम! तू मेरा

कला

कल्पना उस कलाकार की ऐसी कि दुनिया के दायरे में ना आ सकी। पढ़ा तो पूरी दुनिया ने उसे मगर कमबख्त किसी की समझ में ना आ सकी। खरीददार तो थे बहुत उसके मगर उसके लायक दाम इकट्ठे ना हो सके।

मेरी नई कहानी - शब्दों की दुनिया की श्रंखला से

जिम्मेदारी शब्दों की भी एक अजीब दुनिया है। ना जाने कितने ही प्रकार के भिन्न-२ स्वरुप लिए हुए शब्द रोजाना हमारी जिंदगी के साथ उठकपठक खेलते है। कुछ पहचाने हुए होते है तो कुछ अक्सर अपरिचित शब्द भी हमसे टकराने में नहीं डरते और जाने अनजाने में हम उन्हें अपना बना लेते है। हाँ ये भी है कि बहुत से शब्दों से लगभग रोजाना मुलाकात होने के बावजूद हम वो घनिष्ठता स्थापित नहीं कर पाते। लेकिन ये शब्द हमारा इस तरह पीछा करते है कि उनका नाम सुनते ही रूह काँपने लगती है। और एक ऐसा ही शब्द है जिम्मेदारी। ये बचपन से लेकर आज तक साए की तरह पीछे पड़ा हुआ है। जब दिनभर टॉफी की चाहत में माँ के चारों तरफ चक्कर लगाता तो माँ के झल्ला उठने पर दादी बस यही कहती - बच्चा है। मांग लिए तो क्या हुआ ? एक साल बाद स्कूल की जिम्मेदारी से अक्ल आ जाएगी और अपने आप ये बच्चपना हरकते बंद हो जाएगी। अब जनाब जब स्कूल जाने लगा तो गंदे कपड़ो के साथ-२ मास्टरों और साथी बच्चों के शिकायतों के थेले भी भर - भर कर घर आने लगे। इस पर सभी घर वालों को देर अंधेर चिल्लाने का मौका मिल जाता। बस साथ होती थी तो वो थी दादी। जो सबको शांत कर देती ये कहकर कि