रविवार, 28 फ़रवरी 2016

गर्लफ्रेंड को जुकाम हो गया है

गर्लफ्रेंड को जुकाम हो गया है।



- आज मेरी गर्लफ्रेंड साउथ कैंपस से पटेल चौक आई है मुझसे मिलने। मैंने ही कहा था उससे मिलने आने के लिए। पर मुझे कहाँ मालूम था कि उसको जुकाम हो जाएगा। देखों बड़ी सी जैकेट में कंपकपाती कैसे चुसड़ चुसड़ चाय पी रही है। अच्छा खासा प्लान बना था मूवी देखने का वो भी कैंसिल हो गया। अरे ये सिनेमा वालों को क्या जरुरत है A.C लगाने की? बड़ा चले है मॉडर्न बनने। एक दिन के लिए तो आती है दो - तीन सप्ताह में। इस बार तो पुरे २४ दिनों में आई है। कहती है एग्जाम चल रहे है। अब तुम ही बताओं पिछले २४ दिनों से कुछ भी नहीं किया है और अब है कि यहाँ बैठे चाय पी रहे है।
हरामी मनीष ने इन मौके पर ही धोखा देना था। सुबह सुबह बता रहा है कि भाई रूम नहीं मिल पाएगा कोई रिश्तेदार आ गया है। अरे ऐसी तैसी रिस्तेदार की। एक दिन पहले या बाद नहीं आ सकता था। सारा प्लान चौपट कर दिया। अगर एक दिन पहले बता देता तो मैं किसी और का रूम arrange कर लेता। उस साले मोटू अंकित ने भी मना कर दिया। भूल गया कि अपनी क्लास वाली दीप्ति से बात मैंने ही कराई थी तब तो भाई भाई करता घूमता था। आज साला गर्लफ्रेंड के प्यार में पड़कर भाई को भूल गया है। देखते है बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी। जब वो दीप्ति लात मार देगी तो आएगा मेरे पास ही लार टपकाता हुआ। वैसे भी दीप्ति ऐसे पता नहीं कितनों को उल्लू बनाए घूमती है। वो तो मुझ पर डोरे डाल रही थी वो तो मैंने ही  उसको घास नहीं डाली। और अब ये मोटू मुझे उसका ही गुरुर दिखा रहा है।

गर्लफ्रेंड - कहाँ खो गए ?

- हम्म. हम्म्म... हाँ बोल।

गर्लफ्रेंड : क्या हम्म हम्म्म। ... कब से इसी तरह गुमशुम बैठे हो ?

- नहीं वो मुझे लगा तुम्हे बोलने में दिक्कत होगी इसीलिए। वैसे भी कभी कभार साथ में चुप भी बैठना चाहिए। इससे एक दूसरे को ज्यादा observe कर पाते है।

गर्लफ्रेंड : मेरी फोटो लेकर बैठ जाया करो और जितना ओब्सेर्वे करना है किया करो। वैसे मुझे भी बात करने की कोई ख़ास इच्छा नहीं है।

- हम्म... तुम्हे इच्छा क्यों होगी ? ये सब तुम्हारा ही किया कराया है। अरे दो दिन पहले आ जाती तो कुछ बिगड़ जाता? मैं आने की कहता हूँ तो भी मैडम को दिक्कत होती है। कहती है रूममेट्स बड़ी बेकार है वो चिड़चिड़ करती है। कितनी बार कहा है  ... रूम बदल ले  ... पर ना  ... इसको तो उन बेवकूफों के साथ ही रहना है। उनका अपना तो कुछ होता नहीं दूसरों का और नहीं होने देते। मेरे घर वालों को भी पता नहीं हॉस्टल की क्या पड़ी है। बाहर रूम लेने का प्लान बना रहा था। नहीं बेटा बाहर रहेगा तो बिगड़ जाएगा। जैसे अभी तो बड़ा सुधरा हुआ है। अन्ना पर चिल्लाते हुए - अन्ना चाय में कोई इतनी चिन्नी डालता है क्या ? अरे चाय है या शरबत ? साला चाय भी ढंग की नहीं बना सकता।

गर्लफ्रेंड - क्यों इतना चिल्ला रहे हो ?

- मैं चिल्ला रहा हूँ ? लगता है जुकाम होने से तुम्हारे कानों में लाउडस्पीकर लग गए है।

गर्लफ्रेंड : कही मनीष का रूम नहीं मिलने तो फ्रस्टिया रहे हो ?

- मैं क्यों फ्रूस्टियाने लगा भला ?

गर्लफ्रेंड: तुम्हारे चेहरे से ये ही लग रहा है।

- तुम अपनी बकवास अपने पास रखों। तुम्हे इतनी सर्दी में बाहर घूमने की क्या जरुरत थी। अब गुमटी रहना नाक पकड़कर।

गर्लफ्रेंड: मैं अपना नाक पकड़कर घूमूं या ना तुम्हे क्या?

- अच्छा आज तुम्हे क्या ? परसों फोन पर क्या कह रही थी कि एक दूसरे के लिए जिएंगे और एक दूसरे के लिए मरेंगे।

गर्लफ्रेंड: जी जनाब कहा था। पर तुम्हारी सोच नाड़े के ऊपर आये तब ना।

- क्या मतलब तुम्हारा नाड़े के ऊपर ? मैं तुम्हारे पीछे पड़ा हूँ। तो छोड़ कर चली क्यों नहीं जाती ?

गर्लफ्रेंड: आ देखो मेला चुनु मनु नाराज हो गया। चल कमला गार्डन घूम कर आते है।

- पागल है क्या? मैं ना जा रहा कमला गार्डन। अरे मरवाएगी क्या ? अरे बजरंग दाल वालों ने देख लिया तो हमारी शादी करा देंगे।

गर्लफ्रेंड: अरे वाह ! फिर तो सारी टेंशन ही खत्म। घर वालों की मच - मच से भी बच जाएंगे।

-तुम पगला गई हो। चलो साउथ कैंपस चलते है वही घूम लेंगे। तुम फिर वही फिर वही से घर चली जाना।  मुझे भी साउथ कैंपस गए हुए काफी दिन हो गए है। और तुम्हारे लिए  कुछ शॉपिंग भी कर लेंगे।  

गर्लफ्रेंड: साउथ कैंपस  ..... शॉपिंग  .... वाह ! वाह! ऐसा जुकाम तो रोजाना हो। चलो आईडिया बुरा नहीं है वैसे भी यहां बैठे बैठे तुम बोर हो जाओगे।

-  चलो! चलो ! देखो बस आ गयी है। छूट जाएगी तो १५-२० मिनट वेट करना पड़ेगा।

इसको लिखने का पूरा श्रेय +Kamil Saif , +Ashtam Neelkanth को जाता है।

शनिवार, 27 फ़रवरी 2016

सड़े हुए केले और बाई

सड़े हुए केले और बाई 


एक रोज फल वाले भैया के पास खड़ा तरबूज खा रहा था कि वहां थोड़ी देर में एक महिला चमचमाती कार में आती है और भैया को कहती है - भैया चार सड़े हुए केले दे दो। मैंने तरबूज खाते - २ उसे घूरती हुई निगाहों से देखकर ignore मार दिया। भैया को शायद "सड़े हुए" शब्द सुनाई नहीं दिए और वो चार केले उठाकर देने लगे। काले चश्मों को आँखों से उतारकर सर पर लगते हुए उसने कहा अरे भैया सड़े हुए नहीं क्या ?... वो बाई को खिलने थे। भैया 'सड़े हुए' शब्द सुनकर चौंके।
मैंने भी थोड़ी उत्सुक निगाहों से देखा और उसकी नौकरी का अंदाज़ा लगाने लगा। लेखक होगी। शायद एक किताब चल गयी होगी। दूसरी कभी छपी नहीं होगी। नहीं नहीं लेखक नहीं हो सकती। एक किताब से इतनी बड़ी गाडी नहीं खरीद पाती। जरूर एक्ट्रेस होगी। शायद किसी कपूर या खान के झांसे में आ गयी होगी। उसकी तरफ मेरी निगाह थोड़ी तिरछी हो गयी। फिर लगा BMC में अधिकारी होगी। शायद बिल्डर ने पेमेंट नहीं की होगी, इसीलिए सस्ते केले खरीद रही है। ये सब ख्याल दिमाग में कुलांचे मार रहे थे कि भैया ने बड़ी मशक्कत के साथ चार सड़े हुए केले निकालकर देते हुए कहा - ये लिजीए मैडम।
मैडम ने पर्स से दस का नोट निकाला तो भैया ने तुरंत भोंहे चढ़ाकर कहा - मैडम दस रुपए में केवल तीन केले ही आते है। 
मैडम तुरंत बोली - क्या भैया ? एक तो सड़े हुए केले खरीद रही हूँ और आप मुझे ही चम्पी लगा रहे हो। पकड़ो। घर पर बाई इंतज़ार कर रही होगी। 
विचार आया - हे बाई ! तेरी खुद की कोई मजबूरी हो कि ये सड़े हुए केले भी अच्छे लगे। बिना मजबूरी के ऐसे हालातों का सामना करना बड़ा कठिन होता है। 
उसके जाने के बाद भैया ने कहा - देखो साहब ! कैसा जमाना आ गया है ? बाई को सड़े केले खिला रही है। 
हमने सिर्फ इतना कहा - भैया ! जमाना पहले भी ऐसा ही था। बस फर्क इतना है कि आज चौधराईन की इज्जत नहीं है इसलिए कुर्सी पर बिठाकर सड़े केले खिला रही है। वरना इज्जत के डर से अच्छे केले घर के बाहर बिठाकर खिलाने पड़ते।  

शनिवार, 20 फ़रवरी 2016

अब इसको क्या नाम दूँ


बॉलीवुड की फ़िल्में देखकर पला बढ़ा मैं सोचा करता था कि लड़कियां अंग्रेजी में प्रोपोज़ करने पर ही हाँ करती है। हालांकि चेतन  भगत आज भी यही सोचता है। मिथ के इसी अहसास में डूबकर दर्जनों लड़कियों को अंग्रेजी में प्रोपोज़ कर डाला। और लड़कियों ने "i don't know you' का थपेड़ा मुंह पर मारा। इन दर्जनों लड़कियों के प्यार में अभी इतना ही अँधा हुआ था कि आँखों पर ६ नंबर का चश्मा चढ़ गया था। प्यार का तालाब धीरें धीरें सूख रहा था कि एक दिन कैंटीन में बैठे चाय पीते हुए कामिल ने कहा - अरे बल्ली ! देख वो लड़की तुझे देख रही है। नाराजगी से घिरे मन से कहा - देखने दे। मुझे फर्क नहीं पड़ता। पर कामिल के दो तीन बार कहने पर लड़की को चुपके से तिरछी निग़ाहों से देख लिया। पता नहीं क्यों चश्मों से चौंधयाती नज़रों से हमेशा लगता कि हर लड़की सिर्फ मुझे ही देख रही है। ..और इस बार भी ऐसा ही लगा। दिल के सूखे तालाब में प्यार के बुलबुले फूटने लगे  और पूरी अकड़ के साथ दोस्त से कहा - अगर वापस जातें हुए देखेगी तो समझना जरूर हमारी दीवानी है। साल ओवर कॉन्फिडेंस भी हद का था।

भई लड़की ने वापस जाते हुए सच में हमें मुस्कराती निगाह से देखा और ये बल्ली तो दीवाना हो गया। देखने दिखाने के सिलसिले में चश्मों का नंबर बढ़ने लगा तो उसकी आड में लड़की भी दिन - ब - दिन सुन्दर नज़र आने लगी। अब बारी आई लड़की से बात करने की। तो वही अंग्रेजी के ख्याल दिमाग में दौड़ने लगे। बोले तो कैसे बोले ? लड़की हिंदी में मानेगी नहीं और अंग्रेजी हमको आती नहीं। एक ओर अंग्रेजी सीखने के चक्कर में दिन रात हॉलीवुड की फ़िल्में देखने लगा तो वही दो तीन घंटे शीशे के सामने खड़ा कुछ बड़बड़ाता रहता। खैर जो भी था। बात लड़की को प्रोपोज करने की थी तो अंग्रेजी की दो चार लाईने अच्छे से रट ली। हॉस्टल के दोस्तों के मनोबल के सहारे लड़की को मिलने चला। लड़की अपने दोस्तों के साथ झुण्ड में बैठी हुई थी। पास जाकर बोला excuse me . Can I talk to you ?

लड़की सकपकाई सी खड़ी हुई और बोली - yes ! go on .
झुण्ड के बाकी बच्चों की तरफ देखा तो सोचा यार अगर मना कर देगी तो दूसरे कोर्स वालों के सामने बेइज्जती हो जाएगी। पर क्या करता इसके लिए अंग्रेजी की कोई लाइन तैयार नहीं की थी। आख़िरकार दिल पर पत्थर रखकर बोला - in private. लड़की ने ओके कहा और थोड़ी दूर जाकर खड़े हो गए।
सांस अंदर खींच कर पुरे जोश के साथ के कहा - I like you . यार वो I love you नहीं बोल सकते। हरयाणवी जो ठहरे।

उतने ही जोश के साथ जवाब आया - but I don't even know you .
जानता था यही लाइन सुनने को मिलेंगी। आखिर इस काम में महारत जो हासिल थी।  सो तुरंत कहा -
I am Baljeet and you are Shagun . I am studying in GL and you are in mental health . see we know each other.

उसने कहा - you can't know anyone just by knowing her name and course.

अब साला जब भी ये "I don't know you" सुनते तो पुरे शरीर में बिजली कोंधियां जाती। दिमाग तो बस बंद सा हो जाता। फिर भी कुछ देर की चुप्पी के बाद कहा - क्या ये "I don't know you" लगा रखा है। अरे रोज तो टुकर टुकर देखा करती थी।

लड़की - excuse me . look mister . I don't even know that you are in my college .

ये सुनकर गुस्सा नहीं आया क्योंकि जानता था कि प्यार के मामले में हम हरियाणा वाले थोड़ा धोखा खा जाते है। चश्मा उतरा।  देखा तो शीशा काफी मोटा हो गया था।  इतना कि सुन्दर लड़की भी धुंधली नजर आ रही थी। चश्मा लगाया। गर्दन झुकाई और सॉरी बोलते हुए वापस आ गया।

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2016

देशभक्ति का बाजार

देशभक्ति का बाजार

आओं आओं लूट लो
देशभक्ति का बाजार लगा है।
खरीददारों का तो पता नहीं
पर बेचने वालो का हुजूम उमड़ पड़ा है। 


भगवा रंग के पैकट में
हिंदुत्व कंपनी के ठप्पे पे
खूब बिक रही है। देशभक्ति।

पहने टोपी और खादी चड्डी
हाथ में लाठी लिए नागपुर वाले
लाला बेच रहा है। देशभक्ति।

बाबाजी के आश्रम की
गौमाता के मूत्र से पवित्र हुई
एकदम शुद्ध शाकाहारी है। देशभक्ति।

आजकल तो काले कोट वाले भी
गद्दी वाले काका के आशीर्वाद से
बेचने लगे है। देशभक्ति।

आओं आओं लूट लो
देशभक्ति का बाजार लगा है

बुधवार, 17 फ़रवरी 2016

बिन ब्याहा बाप बना दिया

कल शाम यूं ही इंटरनेट पर ताकझाक करते हुए एक हास्यकविता देखी. बड़ी मजेदार और जानदार मालूम होती थी. सोचा हास्य कविता को आपके साथ सांझा करूं लेकिन इसके मूल लेखक का नाम नहीं जानता इसलिए जनाब जिसकी भी हो मेरी तरफ से आभार प्रसन्नता से स्वीकार कर ले.

हिन्दी हास्य कविताएं: बाप बना दिया


कई दिनों बाद किसी का फोन आया।
मै बना रहा था सब्जी, उसे छोड़कर उठाया।

उधर से एक पतली सी आवाज आयी हैलो नरेश!
मैंने कहा सॉरी हियर इज मुकेश!

उसने कहा! क्यों बेवकूफ बना रहे हो।
मुझे सब पता है तुम नरेश ही बोल रहे हो।।

मै थोडा गुस्से में बोला! तुम हो कैसी बला।।
मै कैसे तुम्हे समझाऊँ। मुकेश हूँ नरेश को कहाँ से लाऊं।।

उसको मेरी बातों से, हुआ कुछ खटका।
उसने बड़े जोर से, रिसीवर को पटका।।

तब मुझको किचन से, कुछ बदबू सी आयी।

राँग नम्बर के चक्कर में, मैंने सब्जी जलवायी।।

दूसरे दिन फिर, उसका फोन आया।
मै बाथरूम से भागा, दीवार से टकराया।

सिर के बल गिरा, नाक से खून आया।।
फिर भी गिरते पड़ते, फोन उठाया।।

फिर वही आवाज, आयी हैलो नरेश।
मै खीझकर चिल्लाया! नहीं उसका बाप मुकेश।।

उसने कहा अंकल नमस्ते! मैंने भी आशीष दिया-
खुश रह आज तो मै, बच गया मरते मरते।।

वो थोड़ा शरमाई, फिर गिड़गिड़ायी-

अंकल नरेश से बात करा दो, मै पूनम बोल रही हूँ।
मैंने जवाब दिया-
नरेश तो सुबह ही मर गया, अभी दफना कर आ रहा हूँ।।

उसको हुआ कुछ शक। उसने कहा बक॥

अभी कल ही तो दिखा था।
मैंने आह भरी! इतनी जल्दी मरेगा,

क्या मुझको ये पता था।।

आवाज आयी अच्छा अतुल का नम्बर बता दो।
मै रोया! मेरा बेटा मरा है, कम से कम झूठी तसल्ली तो दे दो।।

उसको मेरी बातों में दिखी सच्चाई।
तब उसने अपनी गाथा सुनाई।।
अंकल मुझे आपका दर्द पता है।
पर इसमें मेरी क्या खता है।।

वो था ही इतना कमीना।

बेकार था उसका जीना।।

आपको क्या पता उसने मेरे साथ क्या किया था।
इंडिया गेट पर ही मेरा चुम्मा ले लिया था।।
इसके अलावा भी उसने मुझको ठगा था।
लालकिले पे मेरा पर्स ले भगा था।।
उसकी इस हरकत पर मेरे डैडी ने डांटा।
तो उसने मेरे बाप को भी जड़ दिया चांटा।।

और क्या बताऊँ मै उसकी करतूत।
अच्छा हुआ मर गया आपका कपूत।।

लेकिन मै उसे अब भी नहीं छोडूंगी।
स्वर्ग तो जायेगा नहीं नरक तक खदेड़ूगी।।

मैंने  उसको समझाया।

दो चार अवधी बातों का जाम पिलाया।।

और कहा! छोडो भी ये गुस्सा।
खत्म हुआ नरेश का किस्सा।।
मै उससे हूँ शर्मिंदा।

शायद तुम्हारे लिए हूँ जिन्दा।।
मुझसे शादी करोगी? सच कह रहा हूँ
पैर भी दबाऊंगा अगर तुम कहोगी।।

वो गुर्रायी! चुप बुड्ढे, कुछ तो शरम कर।
भगवान से नहीं, मुझसे तो डर।।

तुझे क्या पता मै कितनी खूंखार हूँ।

कलयुग में पूतना का दूसरा अवतार हूँ।।

मै तो अभी तेरे बेटे को ही नहीं छोडूंगी।
तूने कैसे सोचा मै तुझसे रिश्ता जोडूंगी।।

अरे तू! इस धरती पर अभिशाप है।
नरेश तो ठग ही था, तू तो उसका भी बाप है।।
उस  दिन  ही  मैंने,  वो फोन कटा दिया।
पर उसने बिन ब्याहा, बाप मुझे बना दिया॥

रविवार, 14 फ़रवरी 2016

मौन

मौन
श्रदांजलि है
आदर है
समर्पण है
इसलिए मौन हो जाते है हम .

मौन
क्रोध है
अस्थिर है
शोषण है
भयावह है मौन
इसलिए मौन हो जाते है हम

मौन
मृत्यु है, शिथिलता है .
एक अविरोध समर्थन है
इसलिए मौन नहीं होना चाहता मेरा मन .

  • शक्ति द्विवेदी

सरकारी स्कूल अच्छे है ।

यह गाँव का आँगन है ।  ज्ञान का प्रांगण है ।  यहाँ मेलजोल है ।  लोगों का तालमेल है ।  बिना मोल है फिर भी अनमोल है ।  इधर-उधर भागता बचपन है । ...